दस्त में तुरंत आराम के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:48

दस्त के कारण शरीर से ज्यादा पानी निकल जाता है जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है इसलिए इसे रोकने के लिए, खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पिएं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक अच्छे विकल्प हैं। आप नींबू पानी और ओआरएस का पानी भी पी सकते हैं।

लूज मोशन में ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं |

केला

लूज मोशन में केला सबसे असरदार साबित होता है. क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पायी जाती है. जब आपको दस्त होती है तो शरीर में पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी आ जाती है, जो केला कवर कर देता है.

नारियल पानी

पेट संबंधी परेशानी में नारियल पानी भी बहुत लाभदायक होता है. क्योंकि इसमें पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करते हैं. कोकोनट वाटर डिहाइड्रेशन की समस्या से भी निजात दिलाता है.

जीरा पानी

एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर उबाल लें. इसके बाद छानकर इस औषधीय पानी का सेवन करें. इससे लूज मोशन में तुरंत राहत मिलेगी.

नमक, चीनी और पानी

यह घोल दस्त में सबसे असरदार है. नमक, चीनी और पानी का घोल लूज मोशन में हर थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें, ताकि आपके शरीर में लूज मोशन से पानी की कमी न हो.

दस्त में नींबू

नींबू का रस भी लूज मोशन में बहुत फायदेमंद होता है. बस आपको एक कप पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लेना है और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहना है. इससे आपके आंतो की भी सफाई अच्छे से होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info